Tuesday 26 July 2022

Software engineer कैसे बने 2022 में? काम, सैलरी और बनने के फायदे 2022 में | Software Engineer Kaise Bane

By:   Last Updated: in: , ,

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के बारे में तो आपने जरुर सुना होगा और आपके मन में Software Engineer से सम्बन्धित बहुत सारे सवाल आयें होंगे जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर कौन होते हैं? Software Engineer kaise bane आदि। 
software engineer kaise bane
तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है यहाँ पर आपको Software Engineer के बारे में पूरी जानकारी सरल शब्दों में बताया गया हैं जिससे आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर से related सभी जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते है। 

हमने इस पोस्ट में Software Engineer kaise bane के बारे में पूरी जानकारी दिया है आप उन स्टेप को फॉलो करके एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते हैं 
दोस्तों अक्सर छात्र जब 10वीं या 12वीं कर लेते है तो उनके मन में यह सवाल जरूर आता है। की वो 12वीं के बाद ऐसा कौन सा कोर्स करे, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके। 

वैसे तो 12वीं के बाद अनेकों कोर्स ऐसे है, जिसे करने के बाद छात्र अपना भविष्य बना सकते है। ज्यादातर छात्र 10वीं या 12वीं कक्षा पास करने के बाद इंजीनियरिंग की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है।

इसलिए आज हम आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इससे जुडी सभी बाते आपको बातएंगे। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े कोर्स के बारे में बताते है। 

जिसको करने के बाद छात्र सॉफ्टवेयर इंजीनियर के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है और एक अच्छी सैलेरी प्राप्त कर सकते है।

Software Engineer Kaise Bane- पूरी जानकारी हिंदी में 

जानेंगे की आखिर ये सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्या होता है, और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कैसे बने करें? 

इसलिए आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर से संबधित सभी जानकारीयाँ विस्तार से देंगे। दोस्तों इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना, तभी आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर से संबधित सभी जानकारी हासिल कर पाओगे।

दोस्तों सॉफ्टवेयर इंजीनियर वह होता है जो कंप्यूटर के प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कोडिंग करके सॉफ्टवेयर डेवलप करता है। अगर साधारण भाषा में कहा जाये तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अलग सी लैंग्वेज सीखनी होती है। 

जिसकी मदद से वो कंप्यूटर के माध्यम से प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में कोडिंग करके सॉफ्टवेयर बना सकते है।

इसमें आपको विभिन्न प्रकार के Software का ज्ञान दिया जाता है। जिसमें आपको अलग - अलग तरह की Programming Language  सिखाई जाती है। बिना लैंग्वेज प्रोग्रामिंग सीखे आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर कभी नहीं बन सकते। 

जिसमें आपको सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, मैनटैनिंग, डेवलपमेंट, टेस्टिंग, पप्रोग्रामिंग आदि के बारे में सिखाया जाता है। इसलिए आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखना बेहद ही जरूरी है। जैसे की C लैंग्वेज, C++, Java, पाईथन, सी शार्प इत्यादि।

Software engineering Course kaise kare

दोस्तों सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा में (गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री) विषय के साथ अच्छे अंको से प्राप्त करना होगा। बिना इन विषय पास किये आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं बन सकते। 

आपको 12वीं कक्षा में कम से कम (गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री) विषय के साथ 50% के साथ पास करना होगा। साथ ही आपको computer की बेसिक knowledge भी होनी चाहिए।

अगर आपकी रूचि कंप्यूटर और उसकी भाषा में है तो फिर आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने से कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि कुछ प्राइवेट संस्थान है, जहाँ पर 12वीं कक्षा में (गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री) के बिना भी। 

आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में आसानी से दाखिला मिल जाता है और आप वहाँ से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की Degree प्राप्त कर सकते है।

दसवीं के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे बने?

दोस्तों अगर आप दसवीं कक्षा के बाद software engineer बनना चाहते है, तो इसके लिए आपको दसवीं कक्षा के बाद से ही अपनी कमर कस लेनी होंगी और 12वीं कक्षा तक विज्ञान और गणित के subject को मजबूत करना होगा।

इसके बाद आप computer science में Admission लेकर आप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिख सकते हो। जिससे आपकी लैंग्वेज में पकड़ मजबूत हो जायेगी और आप डिप्लोमा के आधार पर ही एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन पाएंगे

Software engineering course kitne saal ka hota hai

दोस्तों अगर आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है तो आपको 12वीं कक्षा के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आपको Computer Science में ग्रेजुएशन करनी होती है, जो 4 वर्ष की होती है। 

जिसे दूसरी भाषा में Bachelor degree कहते है। अक्सर देखा जाता है की बहुत से छात्र इसमें थोड़ा और अधिक समय लेते है। लेकिन यह सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का यह कोर्स 4 साल का होता है।

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है

दोस्तों अगर बात की जाये सॉफ्टवेयर इंजीनियर करने के बाद सैलेरी क्या मिलती है। तो हम आपको बता दें की सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद सैलेरी की कोई लिमिट नहीं होती है।

लेकिन शुरुवात में आपको कंपनीयों में ट्रेनी के तौर पर काम करना होता है। जिसके लिए आपको सरकारी संस्थान में 35,000 रूपए से लेकर 50,000 रूपए महीना वेतन मिलता है और वहीं प्राइवेट कंपनियों में आपको 30,000 रूपए से लेकर 40,000 रूपए महीने वेतन मिलता है।

लेकिन जैसे - जैसे आपका अनुभव बढ़ता जाएगा, आपकी सैलेरी भी उसी के साथ बढ़ती जायेगी। इस फील्ड में 3 से 4 साल के अनुभव के बाद आपकी सैलरी 1 लाख रूपए से लेकर 5 लाख रूपए से अधिक तक हो सकती है।

Software engineer ke baad kaun si naukri milti hai

दोस्तों सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद आप एक बेहतर भविष्य की कल्पना कर सकते है। इस कोर्स को करने के बाद आप एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है और एक अच्छी सैलेरी ले सकते है।

अगर नौकरी की बात की जाये तो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के बाद आपके लिए सरकारी और प्राइवेट, दोनों क्षेत्रों में नौकरी के काफी ऑप्शन खुले हुए है।

जैसे की सिस्टम इंजीनियर, जूनियर सिस्टम इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, हार्डवेयर इंजीनियरर, नेटवर्किंग इंजीनियर, सिस्टम एनालिस्ट, कंप्यूटर प्रोग्रामर, सिस्टम डिज़ाइनर इत्यादि फील्ड में आप अपना करियर बना सकते है और एक अच्छी सैलेरी प्राप्त कर सकते हो।

Software engineer me kya padha jata hai

यह एक आईटी की ब्रांच है, जिसमें आपको कंप्यूटर से संबधित सारी जानकारी देते है। जिसमें अलग - अलग तरह के software Designing, मैनटैनिंग, टेस्टिंग, development, प्रोग्रामिंग इत्यादि के बारे में ध्यानपूर्वक सिखाया जाता है।

इन सब सॉफ्टवेयर सिखने के लिए आपको एक विशेष प्रकार की Language Coding सिखाई जाती है। जैसे की C लैंग्वेज , C++ , Java , पाईथन , सी शार्प इत्यादि. जिसकी मदद से आप एक अच्छे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते है।

Software engineering ki fees kitni hai

दोस्तों अगर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोर्स की फीस की बात की जाये। तो इसमें प्राइवेट कॉलेज की औसतन फीस (Software engineer fees in private) 50,000 रूपए से लेकर 75,000 रूपए सालाना तक होती है।

Sarkari me Software engineering ki fees kitni hai

दोस्तों अगर सरकारी कालेजों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोर्स की फीस (Software engineer fees in goverment) की बात की जाये। तो इसमें 10,000 रूपए से लेकर 15,000 रूपए सालाना फीस होती है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का क्या काम होता है?

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का काम लैपटॉप के सॉफ्टवेयर बनाना, एल्गोरिथम डिजाइन करना, प्रोग्रामिंग करना, मोबाइल के एप्लीकेशन बनाने से लेकर कंप्यूटर से संबधित Software Developed करना होता है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम अगर कोई कंप्यूटर में खराबी आती है। तो उसे ठीक करना होता है और कंप्यूटर से जुड़े सॉफ्टवेयर में आयी खराबी तकनीक को ठीक करना होता है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम कंप्यूटर स्पेशलिस्ट के साथ उनकी मदद के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट में काम करना होता है।

Software engineer me kya course hote hai

दोस्तों अगर कोई छात्र 12वीं कक्षा के बाद अपना करियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर में बनाना चाहते है और यह कोर्स करना चाहते है। 

तो उन छात्रों को सबसे पहले एक इंट्रेन्स एग्जाम देनी होती है। जो कई तरह की होती हैं। जैसे की- Jee Main, Jee Advance, एआईईई, बिटसेट इत्यादि इसमें शामिल है।

अगर छात्र इन एंट्रेंस एग्जाम में पास हो जाता है, तो उसे सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स के लिए भारत के विभिन्न संस्थान और कॉलेजों में आसानी से प्रवेश मिल जाता है। इसके बाद उन्हें इन कोर्स में दाखिला लेना होता है। जों हमने निचे निम्नलिखित आपको बताये है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोर्स कौन कर सकता है?

दोस्तों आज के समय में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स कोई भी कर सकता है। बशर्ते उसने 12वीं कक्षा में (गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री) के साथ 50% से अधिक नंबरों से पास किया हो। 

तभी वो सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए पहले एक एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है, जों ज्यादातर सरकारी संस्थान ही छात्रों से लिए जाते है।

हालांकी प्राइवेट संस्थानो में बिना एंट्रेंस एग्जाम और बिना (गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री) के साथ 50% से अधिक नंबरों से पास हुए भी बहुत से प्राइवेट संस्थान अपने कॉलेजों में दाखिला दें देती है और छात्रों को Software Engineer Course करवाती है।

इसे भी पढ़े-
आपने क्या सीखा?
दोस्तों अपने इस पोस्ट में जाना Software Engineer kaise bane और सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्य क्या होते है। Software Engineer बनने के लिए क्या योग्यताएँ होनी चाहिए। 

मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट जरुर helpful लगी होगी अपनी राय अथवा सवाल कमेन्ट में जरुर बताए, धन्यवाद!

No comments:
Write comment

अपना महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट में जरूर बताएं।