Friday 26 November 2021

सर्वनाम किसे कहते हैं और उसके भेद | Sarvanam ke kitne bhed hote hain

By:   Last Updated: in: , ,

Sarvanam In Hindi -अगर आप हिंदी व्याकरण के बारे में पढ़ रहे है तो आपको सर्वनाम किसे कहते हैं और उसके भेद के बारे में अवश्य  पता होना चाहिए। इसलिए हम इस  बात करने वाले है। sarvanam ke kitne bhed hote hain और सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं। 
sarvanam ke kitne bhed hote hain
सर्वनाम में आप पढ़ेंगे sarvanam ki paribhasha, भेद, उदाहरण और पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने भेद होते हैं।
 

सर्वनाम भी व्याकरण का ही एक महत्वपूर्ण भाग है। जिसे पढ़ना जरुरी होता है। अगर आप सर्वनाम को अच्छे से समझ लेते है। तो आप को हिंदी लिखने में काफी आसानी होगी। सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किया जाता है। 

जैसा कि आप जानते है व्याकरण किसी भी भाषा का मुख्य स्रोत होता है। जो हमें भाषा सही तरीके से लिखने, पढ़ने और बोलने का मार्गदर्शन करता है। सर्वनाम भी हिंदी भाषा का एक महत्वपूर्ण भाग है। 

जो हमें किसी वाक्य में प्रयोग होने वाले तथ्य के बारे में सही जानकारी प्रदान करता है। इसलिए आज यहाँ पर हम सर्वनाम के परिभाषा, भेद और उदाहरण को विस्तार से पढ़ने वाले है। 

सर्वनाम किसे कहते हैं [Sarvanam ke kitne bhed hote hain]

Sarvanam ki paribhasha- संज्ञा के स्थान  जिन शब्दों का प्रयोग किया  जाता है, उसे सर्वनाम कहते है। किसी वस्तु, स्थान या जीव के नाम को हम संज्ञा  कहते है। संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम शब्द जैसे- हम, तुम, वे, वह, उसका, उसके आदि। सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ "सबका का नाम" होता है। 

सर्वनाम के शब्दों का प्रयोग करने के लिए कुछ नियम और उनके भेद के बारे में पता होना जरुरी होता है। जिसके बारे में आप आगे विस्तार से पढ़ सकते है। 

सर्वनाम की परिभाषा उदाहरण सहित 

आप ऊपर बताये गए Sarvanam ki paribhasha को अच्छे से समझ लिया होगा। यहाँ पर हमने सर्वनाम को उदाहरण सहित समझाने का प्रयास किया है। जैसे-
 "वीरेंद्र ने अच्छा डांस किया।"
 
उपरोक्त उदाहरण में आप देख सकते है। वीरेंद्र एक संज्ञा है जिससे पता चलता है कि केवल वीरेंद्र ने अच्छा डांस किया। लेकिन अगर वह आप संज्ञा के स्थान पर सर्वनाम का प्रयोग करेंगे तो वाक्य कुछ इस प्रकार होगा। 
जैसे-
"
उसने अच्छा डांस किया।"
आप इस उदाहरण में देख सकते है कि यहाँ पर संज्ञा के स्थान पर सर्वनाम का प्रयोग किया गया है। तो वाक्य में किस प्रकार का परिवर्तन आया है। पिछले उदाहरण में संज्ञा किसी एक व्यक्ति की तरफ इशारा कर रहा था। लेकिन दूसरे उदाहरण में सब के लिए हो सकते है।

 तो दोस्तों आपने  यहाँ पर Sarvanam ki paribhasha को उदाहरण सहित भी समझ लिया है। अब आगे की लेख में हम जानेंगे sarvanam ke kitne bhed hote hain और उनके नाम। 

Sarvanam ke kitne bhed hote hain (सर्वनाम के प्रकार)

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम के 6 भेद होते है। सर्वनाम के भेद निम्नलिखित है। 
  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम
दोस्तों आपने  यहाँ पर सर्वनाम के 6 भेद के  बारे में जान लिया है। अब आगे हम सर्वनाम के भेद के बारे में उदाहरण सहित और विस्तार से जानने वाले वाले है। 

पुरुषवाचक सर्वनाम (purush vachak sarvanam)

वह सर्वनाम जिसमे वक्ता, श्रोता, तथा  बातचीत के उपरांत किसी तीसरे व्यक्ति का बोध हो वहा पुरुषवाचक सर्वनाम होता है। जैसे-मैं, तुम, हम आदि। आप नीचे दिए गए वाक्य से अच्छे से समझ सकते है। 
जैसे- तुमने उसे क्यों मारा। 
पुरुषवाचक सर्वनाम के अपने 3 भेद है। 
  1. उत्तम पुरुष 
  2. मध्यम पुरुष 
  3. अन्य पुरुष 
उत्तम पुरुष- जो व्यक्ति बात (वक्ता) कर रहा होता है उसे उत्तम पुरुष कहा जाता है। इसके कुछ उदाहरण- मैं, मुझे, हमें, मेरा,  हमारा, मुझको आदि। 

मध्यम पुरुष- जो व्यक्ति बात को सुन (श्रोता) रहा होता है, उसे मध्यम पुरुष कहा जाता है। 

अन्य पुरुष- वक्ता और श्रोता के बीच जिस तीसरे व्यक्ति के बारे में बातचीत हो रहा होता है। उसे अन्य पुरुष कहते। है 

सम्बन्धवाचक सर्वनाम (sambandh vachak sarvanam)

संबंधवाचक सर्वनाम में किसी अन्य संज्ञा या सर्वनाम में संबंध का बोध करता है। जब भी किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम का सम्बन्ध प्रतीत होता है। वहा संबंधवाचक सर्वनाम होता है। 
संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण- उसका, जिसका जो, सो आदि। 
  • जिसकी लाठी उसी की भैंस।
  • जो कर्म करेगा वही फल पायेगा। 
  • जो करता है वही भरता है।

 निश्चयवाचक सर्वनाम (nishchay vachak sarvanam)

ऐसा शब्दों जिसमे किसी प्राणी या वस्तु के निकट या दुरी होने का बोध होता है वह निश्चयवाचक सर्वनाम होता है। ऐसे वाक्य में वस्तु या प्राणी के निकट अथवा दूर होने का अनुमान होता है। इसके उदाहरण- यह, वह, वे, ये आदि। 
  • वह जो साइकिल खड़ी है वह मेरी है। 
  • ये सब जो खेत दिखाई दे रहे है वह मेरे है। 
  • वे लोग खड़े है। वही लोग मिठाई बाँट रहे है। 
  • ये जो आम का पेड़ है वह मेरे है। 
इन सब वाक्यों में आप देखा सकते है कि कोई प्राणी या वस्तु दूर या नजदीक होने का बोध करा रहे है। 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (anishchay vachak sarvanam)

जिस सर्वनाम में लिखे गए वाक्यों में किसी वस्तु या प्राणी का पता नहीं चलता हो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता है। इसके उदाहरण- कुछ, कोई आदि। 
  • यहाँ पर कोई कुछ सामान रखकर भूल गया है। 
  • यहाँ पर कोई चीज होनी चाहिए थी। 
  • यहाँ पर कोई खड़ा था। 
  • ये सब कुछ लेकर जा रहे 
उपरोक्त वाक्यों में आप देख सकते है कि किसी प्राणी या वस्तु का पता नहीं चल रहा है। अतः या अनिश्चयवाचक सर्वनाम है। 

प्रश्नवाचक सर्वनाम(prashna vachak sarvanam)

ऐसे शब्द जिससे वाक्य में किसी सवाल या प्रश्न का बोध हो उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- क्या, कैसे, कब, क्यों, कौन, कहाँ आदि प्रश्नसूचक शब्द। 

  • क्या तुम मेरे साथ चल रहे हो?
  • तुम्हारे साथ वह कौन है?
  • तुम्हारा रिजल्ट कब आएगा ?
  • हम कहा जा रहे है?
  • तुम्हें चोट कैसे लगी?
आप उपरोक्त वाक्यों में देख सकते है कि सभी वाक्य में प्रश्न का बोध हो रहा है। जिस शब्द से प्रश्न का बोध हो रहा है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। 

निजवाचक सर्वनाम (nijvachak sarvanam)

निज का अर्थ होता है निजी या खुद का। अतः जिस वाक्य में किसी वस्तु या किसी अन्य चीज को अपना दिखाने के लिए जिस सर्वनाम का उपयोग किया जाता है। उसे निजवाचक सर्वनाम कहा जाता है। जैसे- अपना,खुद, स्वयं आदि। 

  • मैं अपना काम खुद से करता  हु। 
  • मैं अपना सामन स्वयं ख़रीदता हु। 
  • मैं अपना कपड़ा साफ कर लूंगा। 
  • हमें अपना होमवर्क खुद करना चाहिए। 
  • मैं अपना खाना खुद ही खा लूंगा। 
उपरोक्त वाक्यों में आप देख सकते है। कोई भी काम निजी (खुद) होने का बोध हो रहा है। 

आपने क्या सीखा? 

दोस्तों मुझे आशा है कि आपने हिंदी व्याकरण से सम्बंधित जानकारी अवश्य पसंद आ रही होगी। हमने इस पोस्ट में बताया है। सर्वनाम किसे कहते है। Sarvanam ke kitne bhed hote hain और Sarvnam in hindi को उदाहरण सहित समझाया है। और अब आप जान चुके होने सर्वनाम क्या है? sarvnam kitne prakar ke hote hain.

दोस्तों अगर आप ऐसे ही useful जानकारी रोजाना  प्राप्त करना चाहते है तो Examhelpbook.com को फॉलो जरूर करे। और जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे। 
Read also-

No comments:
Write comment

अपना महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट में जरूर बताएं।