Monday 18 July 2022

इंडिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन | India Ka Sabse Bada Railway Station [Top 10 Biggest Railway Station In India]

क्या आप जानते india ka sabse bada railway station कौन सा हैं। उसकी लम्बाई कितनी हैं, इंडिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कहाँ हैं। 

हम आपको विश्वास दिलाते यदि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ते हैं आपको Bharat ke sabse bade railway station के बारे में सभी Important जानकारियाँ मिल जायेगी।

india ka sabse bada railway station kaun sa hai
दोस्तों हमने इस पोस्ट में भारतीय रेलवे  के सबसे बड़े 10 रेलवे स्टेशनों के बारे में बताया है, जिसे उनके लम्बाई के अनुसार Number wise रखा गया है। और सम्बंधित  रेलवे स्टेशन के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया हैं। मुझे आशा है कि हमारे द्वारा दिए गए जानकारी से आप जरुर संतुष्ट होने तो चलिए जानते है। 

India Ka Sabse Bada Railway Station [इंडिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन]

आपने अपने जीवन में बहुत बार रेल में सफर तो जरूर किया होगा और इस सफर का आनंद भी लिया होगा। कहा जाता है की अन्य सफर के मुकाबले रेल का सफर सबसे सस्ता और आरामदायक होता है। 

जों हमें एक जगह से दूसरी जगह सहूलियत से वहाँ तक पहुंचा देता है, जहाँ हमें पहुंचना होता है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की दुनियाँ में प्रतिदिन करोड़ो की संख्याओं में लोग रेल से सफर करते है। 

लेकिन क्या आपके मन में ये सवाल आया है की आखिर हमारे भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? और इसकी शुरवात कब और कहाँ से हुई थी? तो चलिए दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की India Ka Sabse Bada Railway Station कौन सा है। जानेंगे इसके बारे में पूर्ण विस्तार से-

दोस्तों आज के समय में भारत देश में लगभग 8338 रेलवे स्टेशन है और आपने इनमें से बहुत से रेलवे स्टेशनों का नाम तो जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको इन सभी रेलवे स्टेशनों में से भारत के 10 ऐसे रेलवें स्टेशन के बारे में बताएंगे। जिनकी गिनती भारत के सबसे बड़े रेलवें स्टेशनों में होती है। 

तो चलिए जानते है विस्तार से एक - एक करके कौन से वो 10 रेलवे स्टेशन है, जो भारत के सबसे बड़े रेलवें स्टेशनो में जिनकी गिनती होती है।

Bharat Ka Sabse Bada Railway Station

  • हावड़ा रेलवे स्टेशन
  • सियालदह रेलवे स्टेशन
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन
  • कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन
  • प्रयागराज जंक्शन
  • पटना रेलवे स्टेशन
  • अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन
  • दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन

इस पोस्ट में हमने भारत के सबसे 10 रेलवे स्टेशनों के शामिल किया India Ka Sabse Bada Railway Station को हमने पहले नंबर पर रखा हैं उसी प्रकार क्रमशः सभी स्टेशन Number wise हैं तो चलिए सबसे पहले जान लेते है वह कौन से स्टेशन हैं उसके बाद उन सभी स्टेशन के बारे में विस्तार से जानेंगे। 

1 ) - हावड़ा रेलवे स्टेशन

दोस्तों हावड़ा रेलवे स्टेशन इंडिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। जो कोलकाता शहर में है, जो हुगली नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। जिसे हावड़ा जंक्शन के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी स्थापना साल 1854 में हुई थी। 

इस रेलवें स्टेशन की सबसे खास बात यह है की इस रेलवे स्टेशन में 23 प्लेटफार्म आते है। जिसकी वजह से भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में इसकी गिनती होती है। इस रेलवे स्टेशन में रोज़ाना 600 से अधिक ट्रेन गुजरती है और रोज़ाना 10 लाख से अधिक लोग इन ट्रेनों में सफर करते है। 

अगर इसके इतिहास की बात की जाये। तो हावड़ा का इतिहास लगभग 500 साल पुराना है। जब विनीशियन खोजकर्ता "सीसारे डी फेडेरिसी" ने साल 1565 से लेकर साल 1579 के दौरान भारत की यात्रा की थी। 

कोलकाता शहर के एकदम नजदीक बसा यह रेलवे स्टेशन स्वछता के मामले में भी काफी आगे है। जिसमें रोज़ाना की संख्या में लाखो की तादाद से लोग सफर करते है।

2) - सियालदह रेलवे स्टेशन

दोस्तों सियालदह रेलवे स्टेशन भी कोलकाता शहर में ही स्तिथ है और इसे बेस्ट रेलवे स्टेशन कहा जाता है। साल 1862 में इस रेलवे स्टेशन को 4 प्लेटफार्मों के साथ अच्छी तरह से स्थापित किया गया था। 

तब से यह कोलकाता के सबसे बेस्ट रेलवे स्टेशनों में से एक माना जाता है। जिसमें रोज़ाना लाखो की संख्या में लोग सफर करते है। वर्तमान समय में कोलकाता शहर में ही स्तिथ सियालदह रेलवे स्टेशन पर दो मुख्य स्टेशन टर्मिनल हैं। 

जिसमें नॉर्थ टर्मिनल और साउथ टर्मिनल आते है और इन दोनों टर्मिनल को मिलाकर इसमें कुल 20 प्लेटोफार्म आते है। जिसमें रोज़ाना लाखो की संख्या में लोग सफर करते है। इसलिए इस रेलवे स्टेशन की गिनती भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में होती है।

3) - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस

दोस्तों जैसा की आप सब जानते ही है की मुंबई को सपनो की नगरी कहा जाता है, जहाँ लोग ज्यादातर जागते ही रहते है और यहाँ के लोग ज्यादातर रेल में ही सफर करना पसंद करते है। 

साल 1888 में बना यह रेलवे स्टेशन, भारत में ब्रिटिश राज की याद दिलाता है, जिसमें आज के समय में लाखो की संख्या में लोग रोज़ाना सफर करते है। आपकी जानकरी के लिए हम आपको बता दें की पहले इस रेलवें स्टेशन का नाम विक्टोरिया टर्मिनस था। 

लेकिन साल 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रख दिया गया था। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भारत के देश सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है और इस स्टेशन पर कुल 18 प्लेटफार्म है। 

जिसमें रोज़ाना 30 लाख से अधिक लोग रोज़ाना सफर करते है। इसलिए इस रेलवे स्टेशन को भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन में से एक कहा जाता है।

4) - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

दोस्तों दिल्ली को दिल वालो की कहा जाता है। इसलिए रोज़ाना लाखो की संख्या में दूसरे राज्य से लोग यहाँ घूमने के लिए आते है। दोस्तों आपने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम तो जरूर सुना होगा, जो अजमेरी गेट और पहाड़गंज के बीच स्थित है। 

इस स्टेशन में 16 प्लेटफॉर्म है। जिसमें से रोज़ाना 500 ट्रेन गुजरती है और पांच लाख से अधिक लोग रोज़ाना इस रेलवें स्टेशन द्वारा ट्रेन में सफर करते है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की साल 1864 में एक छोटे से भवन से शुरू हुए इस रेलवे स्टेशन की गिनती आज के समय में देश के दस बड़े स्टेशनों में होती है।

5) - चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन

दोस्तों चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन, भारत के तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्तिथ है। कहा जाता है की यह साउथ का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। साल 1873 में चेन्नई के पार्कटाउन में रोयापुरम बंदरगाह स्टेशन पर भीड़भाड़ कम करने के लिए दूसरे टर्मिनस के रूप में इसकी स्थापना की गयी थी। 

पहले इसे मद्रास रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता था। लेकिन साल 1907 में इसका नाम बदलकर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन रख दिया गया था। 

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की भारत के तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्तिथ यह रेलवे स्टेशन के अंदर 17 प्लेटफार्म है, जिसमें से रोज़ाना 400 से 500 ट्रेन गुजरती है और लाखो की संख्या में लोग प्रतिदिन इन ट्रेनों से सफर करते है। 

इसलिए इस रेलवे स्टेशन की गिनती आज के समय में देश के बड़े स्टेशनों में होती है।

6) - कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन

दोस्तों कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के महानगर कानपुर में स्थित है। जिसकी स्थापना साल 1930 में हुई थी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आज के समय में कुल 10 प्लेटफॉर्म हैं। जिसमें लगभग 200 ट्रेन रोज़ाना इसमें से गुजरती है। 

रोज़ाना दो लाख तक की संख्या में लोग इस स्टेशन से ट्रेन में सफर करते है। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 1580 रेलवे स्टेशन जुड़े हुए है। इसलिए इस रेलवे स्टेशन को भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन में से एक कहा जाता है।

7) -  प्रयागराज जंक्शन

दोस्तों उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जंक्शन भारत का 7वां सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। प्रयागराज जंक्शन को पहले इलाहाबाद जंक्शन के नाम से जाना जाता था। जिसकी स्थापना साल 1859 में हुई थी। 

लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने इसका नाम बदलकर उसके पुराने नाम प्रयागराज जंक्शन रख दिया था। प्रयागराज जंक्शन में लगभग 12 प्लेटफार्म है, जिसमें से रोज़ाना 500 से 600 ट्रेन होकर गुजरती है और रोज़ाना लाखो की संख्या में लोग इन ट्रेनों से सफर करते है। 

इसलिए इस रेलवे स्टेशन की गिनती उत्तर प्रदेश के अलावा भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में भी होती है।

 8) - पटना रेलवे स्टेशन

पटना रेलवे स्टेशन की शुरुवात साल 1962 में हुई थी। यह बिहार की राजधानी पटना का एक मुख्य और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। जिसके अंतगर्त 10 प्लेटफार्म आते है। पटना रेलवे स्टेशन में लगभग 170 से अधिक ट्रेने रोज़ाना चलती है और लाखो की संख्या में लोग इन ट्रेनों से सफर करते है। 

यह रेलवे स्टेशन दिल्ली और कोलकाता को एक साथ जोड़ता है। इसलिए इस रेलवे स्टेशन की गिनती आज के समय में देश के बड़े स्टेशनों में होती है।

9) - अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन

दोस्तों अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन अहमदाबाद और भारत का मुख्य रेलवे स्टेशन में से एक है साथ ही यह गुजरात का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन भी है। जिसकी स्थापना 20 जनवरी, साल 1863 में हुई थी। 

अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन में कुल मिलकर 12 प्लेटफार्म है और 16 रेलवे ट्रैक है। इस स्टेशन में रोज़ाना 200 से 250 ट्रेन चलती है। जिसमें रोज़ाना लाखो की संख्या में लोग सफर करते है। 

इसलिए इस रेलवे स्टेशन को भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन में से एक कहा जाता है।

10) - दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन

दोस्तों दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में स्तिथ है। जिसकी स्थापना साल 1862 में हुई थी।

इस स्टेशन में 8 प्लेटफार्म है और 23 रेलवे ट्रैक है। जिसमें रोज़ाना लाखो की संख्या में लोग सफर करते है। इसलिए इस रेलवे स्टेशन की गिनती भारत के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनो में होती है।

इसे भी पढ़े-

आपने क्या सीखा?

इस पोस्ट में आपने जाना India ka sbase bada Railway Station कौन सा है। जैसा की पोस्ट में बताया गया हैं भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन हावड़ा रेलवे स्टेशन हैं 

इसके अलावा इस article में हमने अन्य 9 इंडिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में भी बताया है, जिसमे आपको भारत के सबसे बड़े 10 रेलवे स्टेशन के बारे में बताया गया हैं। 

मुझे आशा है कि आपको (इंडिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशनयह जानकारी बहुत ही useful लगी होगी, और आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल पायी होगी।  अगर पोस्ट से related कोई भी प्रश्न हो तो कमेन्ट में हमें जरुर बताएं और इसे share करना ना भूले।  धन्यवाद!

No comments:
Write comment

अपना महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट में जरूर बताएं।