Tuesday 24 January 2023

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे | भारत के राष्ट्रपतियों सूची-2022 | Bharat Ke Pratham Rashtrapati Kaun The 2023

By:   Last Updated: in: , ,

Bharat Ke Pratham Rashtrapati Kaun Theक्या आप जानते है भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? उनका कार्यकाल कब से कब था और उनके बाद भारत के राष्ट्रपति कौन थे अगर नहीं तो आपको यहाँ पर सभी जानकारी मिलने वाली है। 

भारत के सबसे पहले राष्ट्रपति के अलावा इस पोस्ट में प्रथम से लेकर अब तक के सभी राष्ट्रपति के बारे में भी बताया गया है। साथ ही उनका कार्यकाल समय और महत्वपूर्ण योगदान के बारे में भी जानकारी share किया गया है जो आपको बहुत ही helpful होंगे।

bharat ke pratham rastrapti kaun the
जैसा कि आप सब जानते ही है कि भारत देश के राष्ट्रपति देश का मुखिया होता है और भारत देश का प्रथम नागरिक भी होता है। हमारे देश के राष्ट्रपति के पास देश की सर्वोच्च कमान होती है।


दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की भारत देश के राष्ट्रपति लोक सभा, राज्य सभा और विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुनकर आते है और इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना भारत में कोई भी कानून लागू नही हो सकता है।


दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम बात करेंगे भारत  देश के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे? आज हम आपको भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति से लेकर वर्त्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Bharat Ke Pratham Rashtrapati Kaun The-भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे। 

1 - डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद (26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962)

डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, वर्ष 1884 को बिहार के एक छोटे से गांव "जीरादेई" के संयुक्त परिवार में हुआ था। इनकी प्रारंभिक EDUCATION भी बिहार के जीरादेई गांव से ही हुई थी।

पढ़ाई के मामले में राजेन्‍द्र प्रसाद इतने अच्छे थे की आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कलकत्ता विश्विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया था।


दोस्तों राजेंद्र प्रसाद शुरू से ही रूढिवादी विचारधारा वाले व्यक्ति थे। लेकिन गाँधी जी से प्रेरित होकर इन्होंने अपने रूढिवादी विचारधारा को त्याग कर दिया था और एक नई ऊर्जा के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था।


अगर भारत देश के प्रथम राष्ट्रपति की बात की जाये तो वह Dr. Rajendra Prasad थे। जिनका कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से लेकर 13 मई 1962 तक रहा था। उन्होंने 12 वर्ष तक राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठा भाव से अपने देश की सेवा की थी।


13 मई 1962 को अपने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद, उसी वर्ष 1962 में अपने राजनैतिक और सामाजिक योगदान के लिए डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद को भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से नवाजा गया था। यह इकलौते ऐसे सख्शियत थे, जो 2 बार भारत देश के राष्ट्रपति चुने गये थे।

Bharat ke Dusare Rashtrapati-भारत के दूसरे राष्ट्रपति कौन थे?

2 - डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (13 मई 1962 से 13 मई 1967)


दोस्तों Dr. Sarvepalli Radhakrishnan का जन्म 5 सितंबर वर्ष 1888 में tamilnadu के एक गाँव में हुआ था। यह भारत देश एक दूसरे राष्ट्रपति थे। इनका जन्मदिवस आज भी हर साल 5 सितंबर को पूरा देश में "शिक्षक दिवस" के रूप में मनाया जाता है।

यह एक महान शिक्षाविद, महान व्यक्ति के साथ - साथ महान विज्ञानी हिन्दू विचारक भी थे। साल 1954 में इन्हें "भारत रत्न" से नावाजा गया था।

इनका राष्ट्रपति कार्यकाल काफी कठिनाइयों से भरा था। क्यूंकि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री की प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए मृत्यु हो गयी थी।


फिर भी इन्होंने इन सब को अपने उपर हावी नहीं होने दिया और वर्ष 1962 से लेकर वर्ष 1967 तक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की। 

Bharat ke tisare Rashtrapati-भारत के तीसरे राष्ट्रपति कौन थे?

3 - डॉ जाकिर हुसैन (13 मई 1967 से 3 मई 1969)


Zakir Husain का जन्म 8 फरवरी, वर्ष 1897 में हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ था। डॉ जाकिर हुसैन भारत देश के तीसरे राष्ट्रपति थे और यह भारत के प्रथम Muslim  President भी थे।


डा.जाकिर हुसैन का एक ही सपना था की कोई भी भारतीय शिक्षा से वंचित ना रहे। हर हिंदुस्तानी को शिक्षा मिल सके। उनका हमेशा सपना रहा है सम्पूर्ण भारत को शिक्षित देखना


वर्ष 1954 मे डा.जाकिर हुसैन को पदम्विभूषण से सम्मानित किया गया था और साल 1963 में भारत सरकार ने देश के सबसे बड़े सम्मान ‘भारत रत्न’ से डॉ जाकिर हुसैन जी को सम्मानित किया था।


वर्ष 1967 से लेकर वर्ष 1969 तक केवल 2 साल के अपने कार्याकाल में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति पद पर रहकर देश की निष्ठापूर्व सेवा की और इनकी मृत्यु भी राष्ट्रपति पद पर रहते ही हुई थी।

Bharat ke Chauthe Rashtrapati-भारत के चौथे राष्ट्रपति कौन थे?

 4 - वी.वी. गिरि (24 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974)


दोस्तों V.V. Giri का जन्म 10 अगस्त, वर्ष 1894 को ओडिशा के एक छोटे से जिले ब्रह्मपुर में हुआ था और यह भारत देश के चौथे राष्ट्रपति थे साथ ही यह भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति भी रहे थे।


आपको हम बता दें की वी.वी. गिरि के राष्ट्रपति बनते समय मतगणना दो बार की गयी थी साथ ही वर्ष 1975 में उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1969 से लेकर वर्ष 1974 तक वी.वी. गिरि ने अपने कार्याकाल में राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की थी।

Bharat ke Pachave Rashtrapti-भारत के पाँचवें राष्ट्रपति कौन थे?

5 - फखरुद्दीन अली अहमद (24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977)


Fakhruddin Ali Ahmed जन्म 13 मई, वर्ष 1905 को दिल्ली के हौजज काजी एरिया में हुआ था और यह भारत देश के पांचवें राष्ट्रपति थे। डॉ जाकिर हुसैन के बाद फखरुद्दीन अली अहमद दुसरे मुस्लिम राष्ट्रपति थे और इनकी मृत्यु भी अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ही हुई थी।


इन्होंने Mahatma Gandhi और Jawaharlal Nehru जैसे नेता के साथ रहकर राजनीती की बारीकी के सब गुर सीखे थे। 


वर्ष 1974 से लेकर वर्ष 1977 तक अपने 2.5 साल के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान फखरुद्दीन अली अहमद ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की थी।

Bharat ke Chathave Rashtrapati-भारत के छठे राष्ट्रपति कौन थे?

6 - नीलम संजीव रेड्डी (25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982)


Neelam Sanjiva Reddy का जन्म 19 मई, वर्ष 1913 को इल्लुर ग्राम, अनंतपुर जिले में हुआ था और यह भारत देश के छठे राष्ट्रपति थे। 


दोस्तों भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका एक युवा नेता के रूप में शुरू हुई थी। यें भारत के ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्हें राष्ट्रपति के उम्मीदवार होते हुए पहली बार सफलता नहीं मिली थी। तब दूसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नीलम संजीव रेड्डी राष्ट्रपति पद पर काबिज हुए थे।


वर्ष 1977 से लेकर वर्ष 1982 तक अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान नीलम संजीव रेड्डी ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की थी।

Bharat ke Satave Rashtrapati-भारत के सातवें राष्ट्रपति कौन थे?

7 - ज्ञानी जैल सिंह (25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987)


दोस्तों Giani Zail Singh का जन्म 05 मई, वर्ष 1916 को punjab प्रांत के फरीदकोट जिले के संधवान ग्राम में हुआ था और यह भारत के सातवें राष्ट्रपति थे। इनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान इंदिरा गाँधी की हत्या और 1984 में सिख विरोधी दंगा हुआ था।


इसके बावजूद भी इन्होंने इन सब को अपने उपर हावी नहीं होने दिया और वर्ष 1982 से लेकर वर्ष 1987 तक ज्ञानी जैल सिंह ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की। राष्ट्रपति पद पर रहने से पहले ज्ञानी जैल सिंह पंजाब के प्रधानमंत्री भी रह चुके है।

Bharat ke Aathave Rashtrapati-भारत के आठवें राष्ट्रपति कौन थे?

8 - रामस्वामी वेंकटरमण (25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992)


दोस्तों Ramaswamy Venkataraman का जन्म तमिलनाडु के एक छोटे से गाँव में 4 दिसम्बर, वर्ष 1910 को हुआ था और यह भारत देश के आठवें राष्ट्रपति थे। भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने के लिए आर. वेंकटरमण को "ताम्र पत्र" से सम्मानित किया गया था।


वर्ष 1987 से लेकर वर्ष 1992 तक आर. वेंकटरमण ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की। राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले ये भारत देश के उपराष्ट्रपति भी रह चुके है।

Bharat ke Nauve Rashtrapati-भारत के नौवें राष्ट्रपति कौन थे?

9 - डॉ शंकर दयाल शर्मा (25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997)


दोस्तों Dr. Shankar Dayal Sharma का जन्म 19 अगस्त, वर्ष 1918 को bhopal, मध्य प्रदेश में हुआ था और यह भारत देश के नौवें राष्ट्रपति थे। 


डॉ शंकर दयाल शर्मा वर्ष 1952 से लेकर वर्ष 1956 तक भोपाल के Chief Minister रहे है साथ ही वर्ष 1958 से लेकर वर्ष  1967 तक डॉ. शंकर दयाल शर्मा कैबिनेट मिनिस्टर भी रहे है।


वर्ष 1992 से लेकर वर्ष 1997 तक डॉ शंकर दयाल शर्मा ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की।

Bharat ke Dasave Rashtrapati-भारत के दसवें राष्ट्रपति कौन थे?

10 - के.आर. नारायणन (25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002)


दोस्तों K. R. Narayanan का जन्म जन्म 27 अक्टूबर, वर्ष 1920 में keral के एक छोटे से गाँव में हुआ था और यह भारत देश के दसवें राष्ट्रपति थे।


दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की के.आर. नारायणन भारत देश के प्रथम दलित राष्ट्रपति थे और प्रथम मलयाली व्यक्ति भी थे, जों भारत देश के दसवें राष्ट्रपति बने थे।


वर्ष 1997 से लेकर वर्ष 2002 तक के.आर. नारायणन ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की।

Bharat ke Gyarahave Rashtrapati-भारत के ग्यारवें राष्ट्रपति कौन थे?

11 - डॉ एपीजे.अब्दुल कलाम (25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007)


दोस्तों A. P. J. Abdul Kalam का जन्म 15 अक्टूबर, वर्ष 1931 को tamilnadu के रामेश्वरम जिले में हुआ था और ये भारत देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति थे, जो वैज्ञानिक थे।


डॉ एपीजे.अब्दुल कलाम के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उनके निर्देशन में अग्नि मिसाइल, रोहिणी-1 उपग्रह और पृथ्वी मिसाइल का सफल परिक्षण किया गया था। वर्ष 1997 में इन्हें "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था।


वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2007 तक डॉ एपीजे.अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की

Bharat ke Barahave Rashtrapati-भारत के बारहवें राष्ट्रपति कौन थे?

12 - श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल (25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012)


दोस्तों Smt. Pratibha Devisingh Patil का जन्म 19 दिसंबर 1934 को Maharastra में हुआ था और यें भारत देश की पहली महिला थी। जों भारत देश की बाहरवीं राष्ट्रपति बनी।


राष्ट्रपति पद पर रहने से पहले साल 1962 से लेकर 1985 तक करीब पांच बार की श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रही है। इसके साथ ही श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल सुखोई विमान उड़ाने वाली पहली महिला राष्ट्रपति भी रही है।


वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2012 तक श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की

Bharat ke Teharahave Rashtrapati-भारत के तेरहवें राष्ट्रपति कौन थे?

13 - प्रणब मुखर्जी (25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017)


दोस्तों Pranab Mukherjee का जन्म 11 दिसम्बर, वर्ष 1935 को पश्चिम बंगाल में हुआ था और यें भारत देश के तेरवें राष्ट्रपति बने थे।


दोस्तों आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की प्रणब मुखर्जी को वर्ष 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और वर्ष 2008 में भारत के दूसरा सबसे बड़े सम्मान "पद्म विभूषण" से सम्मानित किया गया था।


वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 2017 तक प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा की

Bharat ke Chaudahave Rashtrapati-भारत के चौदहवें राष्ट्रपति कौन थे?

14 - राम नाथ कोविंद (25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022)


दोस्तों Ram Nath Kovind का जन्म 1 अक्टूबर, वर्ष 1945 को Uttar Pardesh में हुआ था और यह भारत देश के चौदवें राष्ट्रपति है।


दोस्तों आपको हम बता दें की राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने से पहले Bihar के पूर्व गवर्नर भी रह चुके है और यह एक वकील भी है। 


वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2022 तक राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति पद पर रहकर निष्ठापूर्व देश की सेवा किये।

Bharat Ke Vartman Rastrapati- भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं?

भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं, जो भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी है इसका जन्म 20 जून 1958 में हुआ था। द्रौपदी मुर्मू जी भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी है। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2022 से प्रारम्भ है।

आपने क्या सीखा? दोस्तों आपने इस पोस्ट में जाना Bharat ke Pratham Rashtrapati Kaun the और इस पोस्ट में शुरू से लेकर अब तक के सभी राष्ट्रपति के नाम और उनका कार्यकाल समय के बारे में बताया गया है। मुझे आशा है कि (भारत के प्रथम राष्ट्रपति) पोस्ट आपको बहुत ही useful लगा होगा। धन्यवाद!

No comments:
Write comment

अपना महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट में जरूर बताएं।