Thursday 17 March 2022

हरियाणा के 22 जिलों के नाम - Haryana Me Kitne Jile Hai | Haryana ke 22 Jilo ke Naam

By:   Last Updated: in: , ,

Haryana me kitne jile hai - इस पोस्ट में हरियाणा में कुल कितने जिले हैं और उनके नाम? के बारे में जानकारी मिलने वाली हैं। अगर आप भी Haryana ke 22 jilo ke naam [हरियाणा के 22 जिले कौन कौन से हैं?] जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आये हैं। 
hariyana ke 22 jilon ke naam
हरियाणा के 22 जिलों के बारे में बताने से पहले हम  हरियाणा के महत्वपूर्ण जानकारी के विषय में जान लेते हैं। हरियाणा राज्य उत्तर भारत में बसा हुआ राज्य है। 

इसके सीमाएं अन्य राज्यों से सटी हुयी हैं जैसे उत्तर के दिशा में पंजाब से तथा दक्षिण में हिमांचल प्रदेश से और पश्चिम में राजस्थान से जुड़ा हुआ हैं। 

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ हैं। जनसँख्या  दृष्टि से देखें तो हरियाणा भारत का 17 सबसे बड़ा राज्य हैं। हरियाणा राज्य की स्थापना पूर्वी राज्य पंजाब के विभाजन के दौरान 1 नवम्बर 1966 में हुआ था। हरियाणा राज्य के स्थापना वक्त केवल 7 ही जिले थे बाद में बाकि जिलें जोड़े गए हैं। 

Haryana Me Kitne Jile hai - हरियाणा में कितने जिले हैं। 

1 नवम्बर 1966 में हरियाणा राज्य  गठन  के दौरान वहाँ पर सिर्फ 7 ही जिलें जो अम्बाला, रोहतक, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, करनाल, और गुड़गावं ये ही जिलें थे। बाद में हरियाणा में अन्य जिले होने के बाद कुल 22 जिलें हुए। 

हरियाणा के 22 जिले कौन कौन से हैं? Haryana ke 22 jilo ke naam

हरियाणा के 22 जिलों के नाम निम्नलिखित हैं-
  • यमुनानगर
  • नूहं जिला
  • सोनीपत
  • सिरसा
  • रोहतक
  • रेवाड़ी
  • पानीपत
  • पंचकुला
  • पलवल
  • महेंद्रगढ़
  • कुरुक्षेत्र
  • करनाल
  • कैथल
  • जींद
  • झज्जर 
  • हिसार
  • गुरुग्राम
  • फतेहाबाद
  • फरीदाबाद
  • दादरी जिला
  • भिवानी
  • अम्बाला
आपने ऊपर हरियाणा के सभी जिलों के नाम के बारे में जाना हैं। अब हम आपको हरियाणा के जिलों के Informative लिस्ट Table के रूप में शेयर करने वाले हैं। 

इसे भी पढ़े

जिसमें सभी जिलों के नाम, मुख्यालय, स्थापना दिवस, क्षेत्रफल, और जनसंख्या आदि के बारे में बहुत ही details में जानकारी मिलेगी। 

हरियाणा के 22 जिलों के नाम | हरियाणा का कौन सा जिला कब बना?

हरियाणा का सभी जिला, उनके मुख्यालय, स्थापना दिवस, आदि सहित haryana district name list निम्नलिखित हैं। 
जिला स्थापना मुख्यालय क्षेत्रफल (वर्ग किमी) जनसंख्या (2011)
अम्बाला १ नवंबर १९६६ अम्बाला 1574 1136784
करनाल १ नवंबर १९६६ करनाल 2520 1506323
गुरुग्राम १ नवंबर १९६६ गुरुग्राम 1253 1514085
जींद १ नवंबर १९६६ जींद 2702 1332042
महेंद्रगढ़ १ नवंबर १९६६ नारनोल 1859 921680
रोहतक १ नवंबर १९६६ रोहतक 1745 1058683
हिसार १ नवंबर १९६६ हिसार 3983 1742815
सोनीपत 2 दिसंबर 1972 सोनीपत 2122 1480080
भिवानी 22 दिसंबर 1972 भिवानी 3432 1629109
कुरुक्षेत्र 23 जनवरी 1973 कुरुक्षेत्र 1530 964231
सिरसा 26 अगस्त 1975 सिरसा 4276 1295114
फरीदाबाद 15 अगस्त 1979 फरीदाबाद 1792 1798954
कैथल 1 नवंबर 1989 कैथल 2317 1072861
पानीपत 1 नवंबर 1989 पानीपत 1268 1202811
यमुनानगर 1 नवंबर 1989 यमुनानगर 1768 121416
रेवाड़ी 1 नवंबर 1989 रेवाड़ी 1582 896129
पंचकुला 15 अगस्त 1995 पंचकुला 898 558890
झज्जर 15 जुलाई 1997 झज्जर 1834 956907
फतेहाबाद 15 जुलाई 1997 फतेहाबाद 2538 941522
नूहं 4 अप्रैल 2005 नूंह 1874 1089406
पलवल 15 अगस्त 2008 पलवल 1359 1040493
दादरी जिला 18 सितंबर 2016 चरखी दादरी 3983 1,537,117
अब आपको इस list के माध्यम Haryana ke 22 jilo ke naam से संबंधित सभी सारी जानकारी मिल गयी हैं। मुझे आशा हैं इस आपको यह जानकारी बहुत ही useful लगी होगी आईये जानते हैं हरियाणा के जिलें से संबंधित अन्य जानकारियों के  बारे में। 

हरियाणा का पुराना नाम क्या हैं? Haryana ka Purana naam kya hai

हरियाणा के नाम को लेकर बहुत बहुत सी व्याख्याएं उपलब्ध हैं जिसे अनेक नाम से जाना जाता था। पुराने समय में इसे ब्रह्मवर्त, आर्यवर्त और ब्रहमोप्देस आदि नामो से जाना जाता था। लेकिन इनमें से सबसे प्रचलित  हरियाणा का पुराना नाम ब्राह्मण कुरुक्षेत्र माना जाता हैं। 

हरियाणा के सबसे पुराने जिले कौन कौन से हैं? Haryana ka pahal jila

अम्बाला हरियाणा का सबसे पहला जिला हैं। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं हरियाणा के गठन के समय वहां पर केवल 7 ही जिले थे जिसे 1 नवम्बर 1966 में बनाया आया था। 

जिन्हें हरियाणा का सबसे पुराने जिलें माने जाते हैं। और ये हरियाणा के पहले जिलें भी माने जाते हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं। 
  • अम्बाला
  • करनाल
  • गुरुग्राम
  • जींद
  • महेंद्रगढ़
  • रोहतक
  • हिसार

हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा हैं?

वर्तमान समय में क्षेत्रफल की दृष्टि हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा हैं जिसका जिसका क्षेत्रफल 4276 वर्ग किमी हैं। इससे पहले भिवानी हुआ करता था लेकिन 2016 में चकरी दादरी इसके अलग होकर नया जिला बन गया।
 
हरियाणा के सबसे छोटा जिला पंचकूला हैं जिसका क्षेत्रफल 898 वर्ग किलोमीटर हैं। 

हरियाणा का 20  वां जिला कौन सा हैं और कब बना?

यह सवाल भी बहुत से लोगो के मन में आता है तो हम आपको बता दे कि हरियाणा का 20वां जिला नूहं हैं जिसे सन 2005 में बनाया गया था।  इसका मुख्यालय भी नूहं में ही स्थित हैं। और इसका क्षेत्रफल 1874 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ। 

हरियाणा का 21 वां जिला कौन सा हैं और कब बना?

पलवल हरियाणा का 21 वां जिला हैं जिसका गठन 2008 में किया गया था। इसका मुख्यालय भी पलवल में ही हैं और  इसका क्षेत्रफल 1359 वर्ग किमी तक फैला हुआ हैं। 

आपने क्या सीखा?
इस पोस्ट में माध्यम से आपने जाना Haryana me kitne jile hai और हरियाणा के 22 जिलों के नाम भी बताया गया हैं। मुझे आशा हैं कि Haryana ke 22 jilo ke naam आपको काफी Informative लगी होगी। अगर आपको हरियाणा के विषय में और भी जानना हैं तो आप कमेंट में हमसे पूछ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें 

No comments:
Write comment

अपना महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट में जरूर बताएं।