Thursday 18 August 2022

MBA Kya Hai | MBA कैसे करें? | MBA Course Details In Hindi

By:   Last Updated: in: , ,

दोस्तों अगर आपको बिजनेस चलाने में इंटरेस्ट है तो आज का पोस्ट आपके लिए होने वाला है, क्योंकि आज के इस पोस्ट में हम MBA के बारे में बातें करेंगे।

जैसे Mba Kya Hai? Mba Kaise Kare? Mba Karne Ke Liye Kya Qualification Honi Chahiye? यह सारी विस्तार में आज आपको जानकारी मिलेगी। तो चलिए पढ़ना शुरू करते हैं सबसे पहले हम पढ़ेंगे Mba Kya Hai?

mba kya hai

  • Mba Kya Hai?

  • Mba Kaise Kare?

  • Mba Kitne Saal Ka Hota Hai?

  • Mba Course Ki Fees Kitni Hoti Hai?

  • Mba Me Admission Kaise Le?

  • Mba Karne Ke Liye Age Limit Kya Hai?

  • Mba Course Ke Fayde Kya Hai 

  • Mba Karne Ke Bad Salary Kitni Milti Hai?

  • Mba Top 5 Best Colleges In India

  • Mba Ke Baad Kya Kare  


Mba Kya Hai?


MBA एक पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री है। यह डिग्री ग्रेजुएशन करने के बाद की जाती है, एमबीए का फुल फॉर्म मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन हैं।


इस डिग्री को प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार से बिजनेसमैन बनने की उम्मीद की जा सकती है। एमबीए डिग्री पूरे विश्व में पॉपुलर है एमबीए में बिजनेस, मार्केटिंग, अकाउंटिंग, बैंकिंग, फाइनेंस, आदि सेक्टर के रिलेटेड काम करने के बारे में सिखाया जाता है।


Mba Kaise Kare?


  • एमबीए कोर्स करने के लिए आपको किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन को कंप्लीट करना होगा 

  • ग्रेजुएशन में कम से कम 50 परसेंट अंकों के साथ आपको पास होना होगा

  • अगर आप ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में हो तो आप एमबीए के लिए आवेदन कर सकते हो

  • उसके बाद आपको एमबीए कोर्स करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम को देना होगा।

  • एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करने के बाद आपका एडमिशन होगा।

  • एमबीए करने के लिए सी ए टी एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करना होता है।

  • CAT की आवेदन फीस 2200 रुपए होती है


Mba Kitne Saal Ka Hota Hai?


एमबीए को आप फुल टाइम भी कर सकते हो। एमबीए को आप पार्ट टाइम भी कर सकते हो। और ऑनलाइन भी कर सकते हो। सभी कोर्स में आपको अलग-अलग समय लगता है,


अगर आप एमबीए को फुल टाइम करोगे तो आपको एमबीए करने में 2 साल का समय लगता है। एमबीए कोर्स के 4 सेमेस्टर होते हैं एक सेमेस्टर 6 महीने का होता है।


Mba Course Ki Fees Kitni Hoti Hai?


एमबीए कोर्स की फीस कॉलेज के ऊपर निर्धारित होती है सभी कॉलेज की अलग-अलग फीस होती है सरकारी कॉलेज की फीस 10 लाख से 20 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकती है


लेकिन अगर आप एंट्रेंस एग्जाम को देकर सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेते हो तो आपको 2 लाख से 20 लाख में एमबीए कोर्स कराया जाता है लेकिन कुछ प्राइवेट कॉलेज बिना एंट्रेंस एग्जाम के भी एडमिशन देते हैं।


Mba Me Admission Kaise Le?


सभी कॉलेज का एमबीए कोर्स में एडमिशन देने का प्रोसेस अलग अलग होता है कुछ कॉलेज बिना एंट्रेंस एग्जाम के एडमिशन देते हैं लेकिन ज्यादातर आपको एंट्रेंस एग्जाम देकर ही एडमिशन लेना होता है एंट्रेंस एग्जाम के नाम कुछ इस प्रकार हैं


  • CAT 

  • GMAT

  • MICAT

  • XAT

  • MAT

  • AIMA

  • CMAT


इन सभी एंट्रेंस एग्जाम की आवेदन फीस अलग - अलग होती है जो आपको नीचे बताई है!


  • CAT आवेदन फीस - 2,200

  • GMAT आवेदन फीस - 18,565

  • MICAT आवेदन फीस - 2100

  • XAT आवेदन फीस - 1800

  • MAT आवेदन फीस - 1550

  • AIMA आवेदन फीस - 300

  • CMAT आवेदन फीस - 2,000


Mba Karne Ke Liye Age Limit Kya Hai?


एमबीए कोर्स करने के लिए कुछ कॉलेज में 35 year की एज लिमिट रखी है। लेकिन ज्यादातर कॉलेज क्वालीफिकेशन को देखकर एडमिशन देते हैं।


लेकिन दोस्तों एमबीए करने के लिए आपको कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस जरूर होना चाहिए। चाहे आपने किसी भी फील्ड में काम किया हो आपको वर्क एक्सपीरियंस की जरूरत अवश्य होगी।


Mba Course Ke Fayde Kya Hai 


एमबीए कोर्स छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय कोर्स होता है जिसके कुछ फायदे जान लेते हैं।


एमबीए कोर्स करने के बाद हमको हाई लेवल की पोस्ट मिलती है। और हाई लेवल की आपको सैलरी दी जाती है। एमबीए कोर्स करने के बाद आपको जॉब के बहुत ऑप्शन होते हैं।


आपको एमबीए करने के बाद जॉब तुरंत मिल जाती हैं एमबीए कोर्स करने के बाद अगर आप जॉब नहीं करना चाहते हो तो आप खुद का भी बिजनेस शुरू कर सकते हो।


Mba Karne Ke Bad Salary Kitni Milti Hai?


किसी भी कंपनी में जब आपकी शुरू में जॉब लगती है तो आपको शुरू में सैलरी कम दी जाती है लेकिन जैसे आपका एक्सपीरियंस बढ़ता रहता है। उसी हिसाब से आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है


लेकिन अगर आप भारत के टॉप कॉलेज में से एक कॉलेज आईआईएम से एमबीए की डिग्री को प्राप्त करते हो तो आपको शुरू से 10 लाख से 80 लाख तक का सैलरी पैकेज मिल सकता है।


Mba Top 5 Best Colleges In India


  1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट - यह कॉलेज अहमदाबाद में स्थित है

  2. सिम्बिओसिस इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट - यह कॉलेज महाराष्ट्र में स्थित है

  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - यह कॉलेज खड़गपुर में स्थित है

  4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट - यह कॉलेज झारखंड में स्थित है

  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास यह कॉलेज चेन्नई में स्थित है


Mba Ke Baad Kya Kare


Mba Ke Baad आप अगर पढ़ाई करना चाहते हो तो आप एमबीए के बाद पीएचडी कर सकते हो पीएचडी आप अपने पसंद के सब्जेक्ट से कर सकते हो पीएचडी करने का फायदा यह रहता है


कि आप जिस विषय से पीएचडी को करते हो उस विषय के आप प्रोफेसर बन जाते हो आप मास्टर बन जाते हो या अगर आप एमबीए करने के बाद पढ़ाई करना नहीं चाहते हो तो आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हो


एमबीए करने का फायदा यह रहता है कि आप एमबीए के बाद अनेक जॉब के योग्य हो जाते हो! और हर साल निकलने वाली वैकेंसी में आप जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हो


Bank Me Job Ke Liye Apply Kare


एमबीए डिग्री प्राप्त करने के बाद अगर आपको तुरंत जॉब चाहिए तो आप प्राइवेट बैंक में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हो


बैंक में आप बैंक मैनेजर के लिए अप्लाई कर सकते हो लेकिन दोस्तों अगर आप एमबीए कोर्स को करने के बाद जॉब को भी नहीं करना चाहते हो तो आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हो।


निष्कर्ष


दोस्तों आज हमने Mba Kya Hai? और Mba Kaise Kare? Mba Course Ki Fees Kitni Hoti Hai? और कुछ हमने आपको एमबीए करने के लिए कॉलेज के नाम भी बताए हैं उम्मीद है आपको सब समझ आया होगा


अगर हमारी इस जानकारी से आपको थोड़ा भी फायदा हुआ हो तो आप इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले और अगर आपका mba रिलेटेड कोई सवाल है तो कमेंट करें हम आपको तुरंत जवाब देंगे।






No comments:
Write comment

अपना महत्वपूर्ण सुझाव कमेंट में जरूर बताएं।